धेंसा। भारत सरकार के निर्देशानुसार सीआरएम विजिट कार्यक्रम के तहत नौगढ़ ब्लॉक में संचालित छोटे-बड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पीएचसी का निरीक्षण किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. संत कुमार और सीएससी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ने बसौनी, धेंसा नानकार, पलिया टेकधर, बेलवा, कनुवाडीह, अहिरौली, भडेहर ग्रांट, मधुकरपुर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण में डॉ. संत कुमार ने बीपी, शुगर और अन्य जांच उपकरणों, टीबी, शुगर और बीपी जैसी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और भवन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन केंद्रों के सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान बीसीपीएम रबि चौधरी, बीपीएम प्रदीप और डीईओ शत्रुघ्न यादव भी मौजूद रहे।