फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात में शामिल होने गए किशोर की सड़क हादसे में मौत

Sun, 22 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बरात में शामिल होने गए शनि निषाद (17) को शुक्रवार रात अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी शनि निषाद (17) पुत्र मुकेश निषाद, शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे रोमनदेई गांव में बरात में शामिल होने गए थे। सड़क किनारे खड़े होने के दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार और स्थानीय लोगों की मदद से शनि को तत्काल शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल रेफर किया। परिजन जब वहां पहुंचे, तो इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शनि अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और दो बहनों का भाई था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें