फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने गाजीपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में देवरिया ने गाजीपुर को हराया
विज्ञापन

भटनी(देवरिया)। सिद्धेश्वर शीतल देव नारायण महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को तीसरा क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें देवरिया ने गाजीपुर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

सोमवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच देवरिया और गाजीपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने साइड ली। मुकाबले के 29वें मिनट में देवरिया के मुकेश ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक गाजीपुर की टीम ने बराबरी के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस प्रकार देवरिया की टीम विजयी घोषित हुई। इसके पहले प्रबंधक राजन राय, अजय कुमार मल्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। समाजसेवी अजित कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आशीष सिंह, अजय पटेल, रणविजय किशोर सिंह, अखिलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें