प्रेम की हत्या की सूचना मिलते ही उनके घर और टोले के लोग लाठी, डंडा और असलहा लेकर सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सत्यप्रकाश (50) उनकी पत्नी किरण (48), बेटी सलोनी (18), नंदनी (आठ) और बेटा गांधी (15) को लाठी डंडा से पीटकर कर और गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी।
वहीं सत्यप्रकाश का दस साल का बेटा अनमोल बुरी तरह घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना के गांव में हर तरफ चीख पुकार सुनाई पड़ने लगी। गांव में पहुंची पुलिस ने सत्यप्रकाश दुबे के घर में से एक-एक कर पांच शवों को बाहर निकाला और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: तीन बच्चों के सिर से उठा मां का छाया, पति ने कुदाल से काट डाला, पड़ोसियों ने बताया कातिल को है ये बुरी लत
घटना के बाद गांव में जिले के कई थाने की फोर्स और पीएसी लगा दी गई है। मंडलायुक्त अनिल डिंगरा, आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र जे रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि घटना के बाद पूरे गांव में फोर्स लगा दी गई है। जमींन के विवाद में एक पक्ष से पांच और एक पक्ष से एक व्यक्ति की हत्या हुई है। मामले की जांच हो रही है। घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: देवरिया में नरसंहार: सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख, बोले- आरोपियों पर कठोर से कठोर हो कार्रवाई
छह लोगों की हत्या के बाद पहुंचे प्रमुख सचिव गृह और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था
रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुई छह लोगाें की हत्या की जांच के लिए सोमवार की दोपहर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से वह लेहड़ा टोला के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर उन्होंने निरीक्षण किया।
सत्यप्रकाश दुबे के घर के अंदर भी पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और विवाद के भी जांच का निर्देश दिया।