फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी बालक वर्ग में सवना लक्षमन, खो-खो में इंदूपुर एक रहा अव्वल

Fri, 13 Sep 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। संविलियन विद्यालय इंदूपुर एक में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के बालक जूनियर वर्ग कबड्डी में सवना लक्षमन व खो-खो में संविलियन विद्यालय एक अव्वल रहा। छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद एवं खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्रा कावेरीलता एवं प्रीति ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड के छात्रों ने मार्च पास्ट किया। बीईओ विनयशील मिश्र ने विधायक को बुके, शाल व मोमेंटम देकर सम्मानित किया।

सौ मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में रंजना इंदुपुर एक, दो सौ मीटर में समीरा संविलियन विद्यालय रतनपुर, चार सौ मीटर में राधिका परषोत्तिमा प्रथम रहीं। बालक जूनियर वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर में दिलीप संविलियन विद्यालय जोगम, दो सौ मीटर में चंदन उच्च प्राथमिक विद्यालय मठिया साहू, चार सौ मीटर में प्रदीप यादव मठिया साहू, 600 मीटर में राहुल गौंड सवना लक्षमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्रक्षेपण में मठिया साहू के चंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संविलियन विद्यालय विनायक की साईमा खातून श्रुतलेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंदूपुर, रतनपुर, खैराबनुआ व विनायक संविलियन विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमयी योग प्रदर्शन, पीटी, गणेश वंदना, शिव तांडव की सराहना की गयी। प्राथमिक विद्यालय वभनौली के छात्रों के सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति को दर्शकों ने बहुत सराहा। सभी विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

इसके पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अध्यक्षता आरएसएम के जिला संयोजक जयशिव चंद व संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, परमात्मा सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक गंगतेश्वर सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें