फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइलों में पड़ा रह गया कैमरे बढ़ाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने का प्रस्ताव धरा रह गया। इस बीच दो साल बीत गए।
विज्ञापन

परिसर में मारपीट, बाइक चोरी समेत कई घटनाएं होती रहीं। फिर भी कैमरों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकी। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने विगत वर्ष दो सौ कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। इसके लिए पूरे परिसर में कैमरे की जरूरत के लिए सर्वेक्षण किया गया। जगह चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार हुआ। इसके बाद एक साल बीत गए। अब तक कैमरे नहीं लग सके हैं। वहीं पहले से लगे कैमरे नाममात्र के हैं। पूरी बिल्डिंग की निगरानी करना इन सीमित कैमरों के भरोसे संभव नहीं है।
ओपीडी बिल्डिंग मे गौर करें तो यहां मुख्य गेट के पश्चिम ओर एक कैमरा लगा है। अंदर एक कैमरा लगा है। हड्डी रोग विभाग के हाल में और मेडिसीन रोग विभाग के हाल में एक एक कैमरा लगा है। इसी तरह एक कैमरा चर्म रोग, सर्जरी और ईएनटी वाले हाल में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के अंदर प्रवेश करने वाले अन्य तीन रास्तों पर कोई कैमरा नहीं लगा है। इसके चलते अगर कोई इन तीन रास्तों से अंदर आकर ऊपर चढ़ जाए तो कुछ पता नहीं चल पाएगा। वहीं सीढ़ी और रैंप पर भी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें