फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात करोड़ की लागत से सजाये-संवारे जायेंगे मदनपुर के वार्ड, शासन से मिली मंजूरी

Mon, 26 Aug 2024 01:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/मदनपुर। नवसृजित नगर पंचायत मदनपुर को सजाये-संवारे जाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दिया है। जिसके तहत करीब सात करोड़ की लागत से कस्बा के वार्डों के गली-कूचों को चमकाया जायेगा। नगर पंचायत जिस पर अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरु कर दिया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

नवसृजित टाउन एरिया मदनपुर में शासन से मंजूरी मिलने पर विकास को पर लगेंगे। जिसके लिए पंचायत कार्यालय की ओर से कार्य शुरु करा दिया गया है। पंचायत अध्यक्ष शाहिना शेख के अनुसार करीब सात करोड़ की लागत से कस्बे में चाक-चौबंद व्यवस्था कराया जाएगा। जिसमें एक करोड़ से प्रकाश व्यवस्था, चार करोड़ से प्रदूषित जलनिकासी के लिए नाली-नाला निर्माण कराया जाएगा। जिससे लोगों को जलभराव जैसी समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों के टूटने से मोहल्ले में लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। कस्बे के वार्डों में ढ़ाई करोड़ की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगा। शासन से मंजूरी मिलने पर सात करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया जायेगा। जिसकी प्रक्रिया भी शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्पीकअप-
नवसृजित नगर पंचायत की शक्ल सुधारने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। होने वाले विकास कार्य से कस्बे की सूरत और सीरत बदलेगी।
-अली आजम डबलू शेख, पूर्व प्रधान
टाउन एरिया बनने के बाद भी नगर की हालत गांव जैसी थी। शासन से मिली मंजूरी और धन स्वीकृत होने से विकास को पर लगेंगे। कस्बे रहने वाले लोगों को शहर में रहने का एहसास होगा।
विज्ञापन

-बरकत अली, व्यवसायी
कोट-
विकास कार्यों के लिए भेजे गए प्रस्ताव के लिए मंजूरी मिली है। प्रक्रिया पूर्ण कराकर कार्य शुरु करा दिया जायेगा।
-नितेश गौरव अधिशासी अधिकारी, मदनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें