फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: पहले गोली बरसाईं... फिर दम तोड़ने तक तीनों को बट से पीटता रहा; प्रेम के ड्राइवर का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 10 Oct 2023 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

सामूहिक हत्याकांड में प्रेमचंद यादव के ड्राइवर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि प्रेम के दो रिश्तेदारों से रायफल लेकर उसने सत्यप्रकाश, गांधी और सलोनी को मार दी। इसके बाद रायफल की बट से भी कई बार वार किया।
विज्ञापन
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। नवनाथ के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया था कि प्रेम की हत्या सत्यप्रकाश दूबे के दरवाजे पर कर दी गई है। 
विज्ञापन


प्रेम वह गिरे पड़े हैं। इतना सुनते ही नवनाथ बौखला गया और घर से चिल्लाते हुए निकल पड़ा। प्रेम के दरवाजे पर पहुंचा और मुख्य गेट खोल कर छाती पीटते हुए घटना के बारे में बताया। इस पर प्रेम के दो रिश्तेदार रायफल लेकर निकल पड़े।

टोले से करीब 20 से 25 लोग निकले और अभयपुर से लेड़हा टोला पहुंचते-पहुंचते उनकी संख्या 100 के पार हो गई। प्रेम को गिरा देख नवनाथ ने गोलू और संदीप से रायफल ले ली। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि रायफल में तीन गोलियां थीं, जिससे बारी-बारी सत्यप्रकाश, गांधी और सलोनी को मार दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद रायफल में गोली समाप्त हो गई तो उसके बट से भी कई बार वार किया। जब विश्वास हो गया कि पूरा परिवार खत्म हो गया तो सभी मौके से भाग निकले। गोलू और संदीप, नवनाथ को छोड़कर दूसरे रास्ते पर चले गए और वह दूसरी तरफ निकल गया। 
 
Trending Videos

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में शामिल करीब 20 अज्ञात की भी पुलिस पहचान कर चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

 

घटना की पहली बार सूचना देने वाले की भी हुई पहचान
लेड़हा टोला सामूहिक हत्याकांड की प्रेम के समर्थकों को सबसे पहले सूचना देने वाले की पहचान पुलिस ने कर ली है। इसके अलावा अज्ञात 20 आरोपियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। अब इनकी तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई हैं। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ भीड़ की अगुवाई कौन रहा था, इसकी भी पहचान करने में जुटी हुई है।

साहब! सिर पर खून इस कदर सवार था कि किसी को छोड़ने का नहीं था इरादा
पकड़े गए नवनाथ ने पुलिस को बताया कि प्रेम की हत्या के बाद सभी के सिर पर खून सवार हो गया था। खून इस कदर सवार था कि सोच कर गए थे कि किसी को छोड़ेंगे नहीं। जब मौके पर पहुंचे तो प्रेम जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देखकर सीने में ज्वाला भड़क गई। फिर तो जो मिला, उसे मार डाला। भीड़ दूबे परिवार पर टूट पड़ी, जो जहां मिला उसे मारना-काटना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बीते सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें