फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्तों संग दावत खा रहे युवक को चाकू मारा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के जमुनी गांव के पूरब टोला पर बुधवार की देर रात दोस्तों संग दावत खा रहे एक युवक को कुछ मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। घायल युवक के मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ शिवाजी नगर (जमुनी पूरब टोला) निवासी करन शर्मा देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास दावत खा रहा था। इस बीच थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर निवासी बृजेश व मदारीपट्टी निवासी टिंकू व दो अज्ञात युवक वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि देखते ही देखते बृजेश, टिंकू व दो अन्य युवकों ने करन पर चाकू से हमला कर दिया।
इस दौरान उन लोगों ने करन के कान, गर्दन और पीठ पर चाकू गोंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बृजेश और टिंकू सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें