फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
देवरिया महोत्सव मे निजामी बंधु।
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव : सुचित्रा पांडेय के लोकगीतों पर भी झूमे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे देवरिया महोत्सव में रविवार की रात निजामी ब्रदर्स की कव्वाली के नाम रही। मुंबई से आए चांद निजामी व शोहराब फरीदी निजामी ने टीम ने साथ भर दो झोली मेरी या मोहम्मद.., मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर.. से महफिल लूटी। इससे पूर्व लखनऊ की सुचित्रा पांडेय ने ले ले अईहो.. सहित विभिन्न लोकगीतों से श्रोताओं का दिल जीता।
विज्ञापन

डीएम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुरूआत सुचित्रा के गीतों से हुई। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद निजामी ब्रदर्स ने एक से बढ़कर एक कव्वाली एवं अन्य गीतों से माहौल को सजाया। ऐ री सखि मोर पिया घर आए.., कुन फाया कुन.., छाप तिलक सब छीनी रे.., सांसों की माला पे सिमरु मैं पी का नाम... सहित अन्य गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। गीत व संगीत की बेहतर समझ रखने वालों को ध्यान में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में सुधि श्रोताओं ने गायकों के सामने अपनी फरमाइशें भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें