फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया-हाटा मार्ग चौड़ीकरण का अगले महीने शुरू होगा काम

Tue, 10 Feb 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह होते हुए कुशीनगर के हाटा कस्बे में लखनऊ-मुजफ्फरपुर फोरलेन हाईवे को जोड़ने वाले देवरिया-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अगले महीने शुरू होगा। अभी यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। चौड़ीकरण होने पर यह 10 मीटर हो जाएगी। इस सड़क का 20 किमी हिस्सा देवरिया और पांच किमी कुशीनगर जिले में है। सड़क पर करीब 93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य दोनों जनपदों में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन


देवरिया के लोगों को हाटा होते हुए गोरखपुर और महराजगंज के अलावा कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में जाने के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बिहार की ओर जाने वाले वाहनों का भी आवागमन होता है। फिलहाल सड़क की चौड़ाई सात मीटर है, जो बढ़ते ट्रैफिक के लिहाज से नाकाफी साबित हो रही है। महुआडीह समेत कई चौराहों पर अक्सर जाम लगा रहता है।
पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान देवरिया-हाटा मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद से ही स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि इस परियोजना के जल्द शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। ढाढ़ा चीनी मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसानों के लिए भी यह सड़क बहुत उपयोगी है। चौड़ीकरण के बाद न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क को मानक के अनुरूप चौड़ा किया जाएगा। दोनों ओर नाली, पटरी और आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा संकेतक भी लगाए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद देवरिया से हाटा तक की दूरी तय करने में समय कम लगेगा और लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें