फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देर रात में बहाल हो पाया देवरिया-गोरखपुर रेल संचालन

Wed, 07 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद निरस्त ट्रेनें लगी हैं दौड़ने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के बीआरडी पीजी कॉलेज से पांच सौ मीटर आगे रेलवे के ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से सोमवार की रात देवरिया-गोरखपुर रेल मार्ग बाधित रहा। इससे विभिन्न स्टेशनों पर खड़ीं ट्रेनों में यात्री फंसे रहे। देर रात करी एक बजे अप और डाउन मार्ग को बहाल किया गया। इसके पूर्व डाउन मार्ग सही होने पर एक-एक ट्रेनों को रवाना किया गया।
सोमवार की रात करीब 8:30 बजे आंधी-बारिश के चलते देवरिया-गोरखपुर रेलवे लाइन पर बीआरडी पीजी कॉलेज के पास 131 रेलवे ढाले से पांच सौ मीटर दूर ओएचई लाइन पर एक पेड़ आ गिरा। इससे डाउन मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन दो घंटे तक प्रभावित हुआ। टावर वैन और आरपीएफ की टीम ने पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी वीकली एक्सप्रेस, अयोध्या धाम भटनी मेमू सहित अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रात करीब 10:05 पर डाउन मार्ग को किसी तरह बहाल किया गया। इसके बाद इस मार्ग से सबसे पहले जनसेवा, फिर क्रमश: वैशाली, कृषक व पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को धीरे-धीेरे गुजारा गया। अप मार्ग को देर रात करीब 1:10 बजे बहाल किया गया। देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि बीआरडी पीजी कॉलेज के ढाला संख्या 131 से कुछ आगे ओएचई तार पर पेड़ गिरने से सोमवार की रात में ट्रेनें कई रेलवे स्टेशनों पर खड़ी होने से विलंब हुईं।
विज्ञापन

..

पैसेंजर ट्रेनों के बहाल नहीं होने से बढ़ी परेशानी
मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद भी रेलवे प्रशासन की ओर से पैसेंजर ट्रेनों को बहाल नहीं किया गया है। इससे लोकल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बड़ी संख्या में आसपास के रेलवे स्टेशनों से लोग देवरिया खरीदारी करने आते हैं। पैसेंजर ट्रेनों के चलने से बाजार में भीड़ भी बढ़ जाती है। मंगलवार को गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर व छपरा-गोरखपुर पैसेंजर निरस्त रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें