फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकियवां ढाले के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चकियवां ढाले के पास ट्रेन से गिरे युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने उसकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

भाटपाररानी के मदनचक गांव निवासी संजीव 24 पुत्र घनश्याम किसी काम से सोमवार को शहर में आ रहा था। चकियवां ढाले के पास वह ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले कागजात और मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारवालों ने बताया कि संजीव की छह माह पहले गुडिय़ा से शादी हुई। यह कैसे हो गया, किसी के समझ में नहीं आ रहा है। उसकी मौत से पत्नी गुडिय़ा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें