बरहज के पीपा पुल से संचलन न होने से गौरा ाट पर नाव का इंतजार करते दियारा के ग्रामीण
- फोटो : DEORIA
नाव के लिए करना पड़ता है घंटों इंतजार
नदी पर दो माह बाद भी नहीं शुरू हो सका पीपा पुल से संचलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी तट पर पीपा पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका है। जिससे जनपद-गैर जनपद के आने-जाने वालों के लिए आवागमन दुरूह बना हुआ है। नदी तट पर लोगों को नाव के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिससे आने-जाने वाले लोगों में आक्रोश है। सरयू तट पर बरसात बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल से आवागमन संचालित कराया जाता है। लोगों के अनुसार 15 अक्टूबर से 15 जून तक पीपा पुल की ओर से आवागमन संचालित कराया जाता है। सोमवार को गौरा घाट पर नदी तट से पीपा पुल संचलन नहीं होने और नाव के इंतजार में खड़े लोगों में गुस्सा व्याप्त था। नदी के रास्ते आने-जाने वाले लोग विभाग को कोस रहे थे। परसियां देवार के संजय यादव, विजय, मोहम्मद शमशाद, अवधेश यादव, इम्तियाज अहमद आदि का कहना था कि पीपा पुल से संचलन नहीं होने से रोजाना नदी तट पर रोजाना नाव के लिए इंतजार करना मजबूरी बन गई है। जबकि नाव को लेकर होने वाले विलंब से रोजाना दुग्ध व्यवसायियों को घाटा होता है। इस संबंध में एसडीएम सुुनील सिंह ने बताया कि पीपा पुल से अभी तक संचलन शुरू नहीं कराए जाने को लेकर विभाग से बात की जाएगी।