फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर प्रतिमा स्थापना से तनाव, अफसरों ने सुलझाया मामला

विज्ञापन
खुखुंदू, बंजरिया शुक्ल गांव में हनुमानजी की प्रतिमा रखने के बाद उपजे विवाद के बाद पहुंची पुलिस फो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
विवादित भूमि पर प्रतिमा स्थापना से तनाव
विज्ञापन

बंजरिया गांव की घटना, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को सुलझाया
दोनों पक्षों से बात कर प्रतिमा को ब्रह्म स्थान पर रखवाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के बंजरिया शुक्ल गांव में डीह की विवादित भूमि पर हनुमानजी की प्रतिमा रखने को लेकर मंगलवार को दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के अफसर भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घंटों प्रयास के बाद दोनों पक्षों की सहमति से ब्रह्मस्थान के पास प्रतिमा रखवाया गया। गांव के हालात पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बंजरिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह डीह की जमीन को अपना बताते हुए मंगलवार की भोर में बरगद के पेड़ के नीचे ईंट का चबूतरा बनवाकर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के श्रीराम और अन्य लोग सुबह प्रतिमा देख आक्रोशित हो गए। आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने प्रतिमा को वहां से हटा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। तनाव बढ़ता देख किसी ने पुलिस-प्रशासन के अफसरों को सूचना दी। नागेंद्र सिंह का कहना था कि जमीन उन्होंने खरीदी है। गांव में मंदिर नहीं होने पर मंदिर निर्माण के मकसद से प्रतिमा स्थापित की गई है। भोर का शुभ मुहूर्त होने के कारण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करनी पड़ी। उधर, श्रीराम पक्ष के लोग जमीन पर कोर्ट में मुकदमा लंबित होने की दलील दे रहे थे। एसडीएम सलेमपुर संजीव यादव, महिला थानेदार शोभा सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव भारी फोर्स के साथ बंजरिया गांव पहुंचे। प्रशासन ने अपने सूझबूझ से घंटों प्रयास के बाद दोनों पक्षों को राजी कर हनुमानजी की प्रतिमा को गांव के ब्रह्म स्थान पर रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव ने कहा प्रतिमा रखने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। डीह की जमीन पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों से सहमति पत्र लिखवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें