धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक जलता देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक होने लगी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सड़क पर आवागमन शुरू कराया। मुख्य मार्ग पर बवाल होने के कारण करीब एक घंटे तक जाम लगने से वाहन सवार परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने से जो जहां था, वहीं पर वाहन खड़कर दे रहा था। ट्रक में लगी आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।