फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह घने कोहरे ने घेरा, दोपहर में खिली धूप ने आसान की राहे

Sat, 03 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह नगर की सड़कों पर छाया घना कोहराफोटो संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। ठंड में सुबह शाम घने कोहरे से रास्तों पर आवागमन में लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। शुक्रवार को क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

दोपहर में धूप निकलने पर लोग बाहर निकले, हालांकि शाम को गलन बढ़ते ही सन्नाटा छा गया। ठंड ने दिहाड़ी मजदूरों की मुसीबतें बढ़ा दी है।
सुबह नगर से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही कम दिखी। कोचिंग पढ़ने वाले छात्र ही अपने सेंटरों पर पहुंचे। रोजी रोटी की तलाश में ई रिक्शा चालक और मजदूर घरों से सुबह कांपते हुए निकले। बस स्टेशन परिसर में अलाव का इंतजाम नहीं होने पर चाय की दुकानों पर तपिश लेते हुए देखे गए। बाइक से यात्रा करने वाले लोग ठंड के कारण बसों से यात्रा करने को निकले। सुबह सड़क पर दृश्यता कम होने पर बाइक सवारों की रफ्तार धीमी रही।
तहसील में ठंड के कारण कम भीड़ जुटी। दोपहर में धूप निकलने पर नगर के खेल मैदान पर बच्चों की भीड़ लगी। गर्म कपड़े की दुकानों पर टोपी, मफलर खरीदने वाले जुटे रहे।
विज्ञापन

पुल का रेलिंग तोड़ पलटा ट्रक : एकौना। कोहरे के कारण रास्ता भटक जाने से एक ट्रक पुल का रेलिंग तोड़ पलट गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना बृहस्पतिवार की रात में रुद्रपुर करहकोल मार्ग स्थित भागड़ा नाले पर हुआ। करहकोल रुद्रपुर मार्ग पर भागड़ा नाले पर बने पुल पर करहकोल की तरफ से आ रहा भारत पेट्रोलियम का ट्रक कोहरे के कारण पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। संयोग ठीक रहा कि ट्रक में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं था। जिसके कारण कोई अनहोनी नहीं हुई। ट्रक पेट्रोल, डीजल भरवाने बैतालपुर स्थित डिपो पर जा रहा था। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने ट्रक को बाहर निकलवाया। इस दौरान आवागमन प्रभावित रहा। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें