फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अस्पताल के पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण का काम तेज

Thu, 27 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में नए भवनों के निर्माण के लिए जिला महिला अस्पताल के भवनों को ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को आपरेशन थियेटर के पास रास्ते को तोड़ने में मजदूर लगे थे। कुछ हिस्सा ध्वस्त कर ईंट को सहेजने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। अस्पताल के पुराने 25 भवनों को निष्प्रोज्य घोषित कर ध्वस्तीकरण किया जाना है। इसके लिए हाथरस की एक फर्म ने करीब पचास लाख रुपये में ठेका लिया है। इसके बाद ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। पहले जिला महिला अस्पताल के भवनों को ध्वस्त किया जाना है, ताकि क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की भूमि मिल सके और कार्य में तेजी आ सके। इन भवनों का होना है निर्माण : जिला अस्पताल के पुराने भवनों के ध्वस्त करने के बाद नए भवनाें का निर्माण होगा। इसमें क्रिटिकल केयर यूनिट, करीब 120 बेड का अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, गेस्ट हाउस, विभिन्न टाइप के आवास, एमबीबीएस छात्रों के लिए ब्वाॅय व गर्ल्स हाॅस्टल सहित अन्य भवन हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें