फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा : पल्लवी

Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करती डॉ. पल्लवी पटेल।
विज्ञापन
तरकुलवा। अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार चाह रही है कि इस देश में एक ही निरंकुश शासन चले, न विपक्षी दल रहें और न बाबा साहब का संविधान रहे। भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 96 हजार प्राथमिक विद्यालयों पर ताला लगा दिया। किसान कर्ज के बोझ से दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। चारों ओर बेरोजगारी, भूख, भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन

वह पथरदेवा विकास खंड के पगरा, बंजरिया में शनिवार को एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद सारे वादे कहां गए।
विज्ञापन

आज पूरा देश गुलामी की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार है। अध्यक्षता डॉ. बलवंत सिंह एवं संचालन मान सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ब्रह्मा सिंह, विजय बहादुर सिंह, कमल पटेल, बच्चा सिंह, पार्वती चौहान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें