फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीमांकन शुरू, पटरी दुकानदारों में खलबली

Sat, 02 May 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया के बीच प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण के लिए सड़क की दोनों पटरियों पर सीमांकन कर अतिक्रमण और बिजली के खंभों पर निशान लगाए गए। बृहस्पतिवार को सीमांकन शुरू होते ही पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। बभनौली मोड़ से करमैनी नाला स्थित दुर्गा मंदिर तक किए गए सीमांकन में सड़क की जद में दर्जनों बिजली के खंभे, गुमटी-ठेला दुकानें, नगर पंचायत द्वारा हाल ही में बनवाई गई नाली और सार्वजनिक शौचालय आ गए हैं। दो माह पहले आनन-फानन बनी नाली के भी प्रभावित होने से सरकारी धन के नुकसान पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रजत जायसवाल ने पहले ही नाला निर्माण से पूर्व सीमांकन कराने की मांग की थी, मगर बिना सीमांकन कराए ही निर्माण करा दिया गया। अब सड़क चौड़ीकरण में नाले का हिस्सा टूटने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से 34 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सीमांकन कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें