संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के रास्ते अमृत भारत ट्रेन चलाने की मांग की गई है। साथ ही, भटनी रेलवे स्टेशन पर भी चार प्रमुख ट्रेनों की ठहराव के लिए रेलमंत्री से अपील की गई है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर से कप्तानगंज के रास्ते बिहार जाने वाली रूट पर अमृत भारत ट्रेन चलाने को हरी झंडी मिली है। इसके बाद देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के रास्ते अमृत भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की गई है। भटनी के बलुआ अफगान गांव निवासी कांग्रेस नेता डॉ. सत्य नारायण शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के रास्ते अमृत भारत ट्रेन के संचालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पूर्वांचल के यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय की बचत करने वाली होगी।
उन्होंने भटनी रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की भी मांग उठाई है।
समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।