बखरा। वाराणसी मंडल के रेल उपमहा प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार की शाम गौरी बाजार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के स्टेशन पर दोबारा ठहराव की मांग की। इससे संबंधित एक ज्ञापन भी उन्हें सौंपा।
दोपहर बाद गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रेल उपमहाप्रबंधक ने पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर रेलवे प्लेटफार्म, परिसर की साफ सफाई, रेलवे ओवरब्रिज टिकट बुकिंग एवं आरक्षण काउंटर, पेयजल सुविधा के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन से संबंधित अन्य अभिलेखों की बारी-बारी से जांच की। उपमहाप्रबंधक आशीष जैन की आने की सूचना मिलते ही अनेक नगर वासी एवं जनप्रतिनिधि गौरी बाज़ार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तथा श्री जैन को अपना ज्ञापन सौंपकर कारोना काल में बंद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के इस स्टेशन पर पूर्व की भांति ठहराव की मांग की। संवाद