आज भलुअनी आएंगे रक्षामंत्री, एनएसजी ने लिया जायजा
भलुअनी(देवरिया)। स्थानीय ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को दोपहर दो बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। वह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा इंतजाम के लिए मंगलवार को एनएसजी टीम और अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
पूरे दिन अधिकारियों के आने-जाने का क्रम लगा रहा। एनएसजी टीम के अनुज खत्री ने एडीएम वित्त, एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ वीआईपी सुरेश मिश्र, एसओ भलुअनी मुकेश मिश्र आदि के साथ मौका मुआयना करने के साथ आसपास की भौगोलिक जानकारी हासिल की। एसओ भलुअनी मुकेश मिश्र ने बताया कि सुरक्षा की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।