फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली-कानपुर से थोक में मंगाई जा रहीं सजावटी लाइटें

Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार सजावटी लाइटों से गुलजार होने लगे हैं। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार बाजार में देसी झालरों की मांग बढ़ी है। नए डिजाइन, आकर्षक रोशनी और किफायती कीमतों के चलते ग्राहक चाइनीज उत्पादों के मुकाबले देसी झालरों को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद में दुकानदारों ने दिल्ली और कानपुर के थोक बाजारों से सजावटी लाइटों की खेप मंगानी शुरू कर दी है। बाजार में 15 मीटर की साधारण झालर 35 से 50 रुपये, 18 मीटर की करीब 50 रुपये और 20 मीटर की झालर लगभग 60 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा मल्टीकलर, रनिंग और फ्लैशिंग लाइट वाली झालरों की भी कई रेंज मौजूद हैं। इनकी कीमत लंबाई, डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार तय की गई है।
मोतीलाल रोड के दुकानदार दीपक ने बताया कि कॉपर के दाम में बढ़ोतरी का असर सजावटी झालरों की कीमतों पर भी पड़ा है। इसके बावजूद ग्राहकों की रुचि बनी हुई है। अब लोग कीमत के साथ रोशनी, डिजाइन और टिकाऊपन को भी ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। जलकल रोड के दुकानदार सोनू के अनुसार, घरों के अलावा दुकानों, प्रतिष्ठानों और पूजा पंडालों को सजाने के लिए बड़ी झालरों और आकर्षक लाइटों की मांग है।
विज्ञापन

दुकानदार गिरिजेश, सूरज और अमित यादव ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार देसी झालरों के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है। मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है। उन्हें इस बार सजावटी लाइटों के कारोबार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें