फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिवाली से पहले शहर में बढ़ा जाम का दबाव

Tue, 03 Nov 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और अस्थायी दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दोपहर बाद कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, मालवीय रोड, राघव नगर, कोतवाली रोड, भटवलिया चौराहा और बस स्टेशन के आसपास वाहनों की आवाजाही अधिक रही। दीपावली की खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचे। इससे मुख्य बाजारों में पैदल चलने वालों की भीड़ बढ़ गई। दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग और सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों के कारण रास्ते संकरे हो गए। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

पुलिस की तैनाती के बावजूद नहीं मिली राहत
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। व्यापारियों के अनुसार, दीपावली तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। खासकर शाम के समय यातायात का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था और जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें