फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेले के मद्देनजर उत्साह, देवी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में गूंज जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मेले के मद्देनजर उत्साह, देवी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में गूंज जयकारे
विज्ञापन

देवरिया। इस बार दशहरा मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देेखने को मिल रहा है। दुर्गा प्रतिमाओं का पट खुलने के बाद बुधवार की देर रात तक शहर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का दर्शन और पूजा-पाठ किया। बृहस्पतिवार को नवमी तिथि है और इस दिन दशहरा का मुख्य मेला भी है। इसको लेकर दुर्गा समितियों ने तैयारी की है। रंग-बिरंगी लाइट से पंडाल सजाए गए हैं।
शहर में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। शाम को शहर में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। नगर पालिका रोड, जलकल रोड, न्यू कालोनी, कचहरी चौराहा, मालवीय रोड, भीखमपुर रोड, हनुमान मंदिर, सीसी रोड रामनाथ देवरिया, भटवलिया, रुद्रपुर मोड़ पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पांडाल के पास ढोल, नगाड़े बज रहे हैं वहीं देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है। कई जगहों पर भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों पर भी दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक पुलिस की चौकस व्यवस्था की गई है। पीएसी और अन्य पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मोबाइल टीम भ्रमण पर रहीं।
विज्ञापन

पहले और अंतिम दिन व्रत रखने वाले भक्तों ने व्रत रखा किया। देवहरी, अहिल्यापुर, लाहिलपार, अष्टभुजी देवी अगस्तपार, अमेठी माई, राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
कन्या पूजन, हवन आज
ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय एवं शरद चंद मिश्र ने बताया कि नवरात्र का हवन नवमी तिथि में ही मान्य है। बृहस्पतिवार को रात्रि 9.53 बजे तक नवमी तिथि है। इस दिन सुबह से लेकर रात्रि में इस समय तक हवन किया जा सकता है। नौ दिन व्रत करने वाले दशमी तिथि यानी शुक्रवार को पारण करेंगे, जबकि कन्या पूजन बृहस्पतिवार को नवमी तिथि में किया जाएगा।
श्रद्धालुओं ने किए दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन
पथरदेवा। क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार में जय मां नव दुर्गे क्लब के बैनर तले मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसको देखने के लिए सुबह, शाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। यहां व्यवस्था बनाने में क्लब के आदित्य पासवान श्याम वर्मा, अनुज वर्मा, पवन गुप्ता, विशाल वर्मा, त्रिभुवन निषाद, मुन्ना गुप्ता, राम रतन निषाद, शुभम जायसवाल, कान्हा वर्मा, रत्नाकर वर्मा, सूरज जायसवाल, आर्यन शर्मा, अभिषेक शर्मा, बलराम शर्मा की भूमिका सराहनीय है।
देवी की आराधना में जुटे श्रद्धालु
रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी में मंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में देवी प्रतिमाएं स्थापित हुई। जय माता दी के जयकारे के दौरान देवी प्रतिमाओं के पट खुले। पूरी रात भक्त मां दुर्गा की आराधना में जुटे रहे। नगर सहित क्षेत्र में देवी की आराधना से भक्तिमय माहौल बन गया।
नगर के पूराना चौक पर त्वरित घटनाओं को लेकर झांकी बनाने को मशहुर अचानक भयानक दल की ओर से इस बार अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा आतंकी हमले को लेकर बनी झांकी चरचा में है। झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। झांकी में आतंकी हमले के समय जहाज से लद कर देश छोड़ रहे लोगों की दुर्दशा को भी दर्शाया गया है। नगर के बस स्टेशन, गोला वार्ड, जामुनी चौराहा, पुराना चौक, पूर्वी तिवारी टोला, पश्चिमी तिवारी टोला, खजुहा से कोतवाली रोड, सेमरौना, आदर्श चौराहा आदि जगहों पर देवी प्रतिमाओं के भव्य पंडाल सजाए गए। पकड़ी बाजार, रामलक्षन, मदनपुर, एकौना, पचलड़ी आदि क्षेत्रों में भी धूमधाम से देवी प्रतिमाएं स्थापित हुई। प्रशासन ने दशहरे मेले को लेकर नगर में भ्रमण किया।
आकर्षण का केंद्र बनी नौ देवियों की झांकी
बरहज। दशहरा पर्व पर जगह-जगह पंडालों में मां दुर्गा की झांकी सजाई गई है। देवी दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समूचा क्षेत्र भक्तिमय है। नगर में सजाई गई नौ देवियों की झांकी आकर्षण का केेंद्र रहीं।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पर्व पर नगर स्थित पोस्ट आफिस, बंगाली समाज, जायसवाल धर्मशाला, हिंदी साहित्य परिषद, ब्लॉक, रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड, नगरपालिका, जयनगर, पावन धाम आदि जगहों पर पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की अद्भुत झांकियां सजाई गई हैं। जबकि कपरवार, भलुअनी, करुअना, सोनाड़ी, मगहरा, पैना, बरांव क्षेत्र के चौराहों पर मूर्तियां स्थापित की गई हैं। सप्तमी को मां की प्रतिमा का नेत्र खुलने के बाद जयघोष से समूचा पंडाल गुंजायमान हो रहा है। देवी दर्शन के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ जुट रही है। नगर क्षेत्र में 145 जगहों पर मूर्ति स्थापित की गई है। पांडालों में देवी दर्शन के लिए आने वाले लोग कोविड नियमों का पालन करते देखे गए। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने लोगों से देवी दर्शन के दौरान कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें