फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग जगह दो युवकों का शव मिला
विज्ञापन

- एक शव की शिनाख्त पथरहट के अवधेश गुप्त के रूप में हुई, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई
- गौरीबाजार-बैतालपुर के बीच की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार (देवरिया)। रेलवे ट्रैक पर दो जगह एक ही दिन दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नकटा नाले के समीप मिले युवक के शव का सिर गायब है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। दूसरे शव की शिनाख्त पथरहट गांव निवासी अवधेश गुप्त 40 के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नगरौली गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह गांव वालों ने एक युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अभी मौके पर पहुंची भी नहीं थी कि नकटा नाले के समीप रेलवे लाइन पर सुनसान स्थान पर दूसरे युवक का शव होने की सूचना मिली गई। उसका धड़ रेलवे लाइन पर था और सिर नहीं था। गौरीबाजार पुलिस और जीआरपी देवरिया मौके पर पहुंची। नगरौली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त पथरहट गांव निवासी अवधेश गुप्ता 40 पुत्र फेंकू गुप्ता के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम चार बजे घर से गौरीबाजार के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अवधेश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पांच बच्चों में दो बेटे और तीन बेटियां हैं। पत्नी सुनीता, बच्चों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नकटा नाले के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। रंग गोरा और कद काठी से मजबूत है। वह हाफ पैंट और मटमैले रंग की टी शर्ट पहने हुए था। उसके पैर, पेट और जांघ पर चोट के निशान हैं। सिर नहीं होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक शव के लापता सिर की खोज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें