फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में रायफल से चली गोली, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रायफल से चली गोली, युवक की मौत
विज्ञापन

- गौरीबाजार के धतुरा खास गांव के उसरहवा टोला में बुधवार की रात हुई घटना
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था आकाश
- सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लाइसेंसी रायफल से संदिग्ध हालात में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धतुरा खास गांव के उसरहवा टोला में बुधवार की रात हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धतुरा खास गांव के उसरहवा टोला निवासी योगेंद्र यादव का बेटा आकाश यादव 22 पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे आकाश परिवारवालों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके पूर्व वह अपने चाचा सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव की लाइसेंसी रायफल को साफ कर बिस्तर पर ले जाकर रख दिया था। बताया जा रहा है कि रायफल को हमेशा वही साफ करता था। खाना खाने के बाद वह आराम करने के लिए बिस्तर पर लेट गया। परिवारवालों ने बताया कि रात साढ़े 10 बजे के बाद नींद में हाथ की उंगली से रायफल का ट्रिगर दब गया। इससे निकली गोली आकाश के पीठ में लगी और पेट के रास्ते निकल गई। गोली चलने की आवाज से परिवारवाले दौड़कर पहुंचे। आकाश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने तत्काल उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल प्रशासन ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया। योगेंद्र यादव के दो बेटों में आकाश छोटा था। इस संबंध में गौरीबाजार थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें