फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के बहोर धनौती गांव में अमरजीत यादव पुत्र वीरबहादुर यादव की पत्नी मीना यादव (20) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहोर धनौती गांव के लोग अमरजीत की पत्नी मीना के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच मायके पक्ष की सूचना पर बैकुंठपुर गांव के निकट शव को रोक लिया। जिसे कब्जे में लेकर थाने ले आई। मदनपुर थाना क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी और मृतका के बाबा इंद्रासन यादव ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि वर्ष 2019 में अमरजीत से पौत्री की शादी की थी। उसकी तीन माह की पुत्री है। उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है। उधर ससुराल वालों का कहना था कि मीना यादव के उसके पेट में दर्द हुआ था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और बाद में मौत हो गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें