बरहज नंदना पूर्वी वार्ड निवासी और मृतक हरिकेश का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
संदिग्ध हाल में मिला अधेड़ का शव, कोहराम
दावत में जाने के लिए घर से निकला था हरिकेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नंदना पूर्वी वार्ड निवासी हरिकेश्वर मद्धेशिया (55) का एक दुकान के सामने संदिग्ध हाल में शव मिला। उसके मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार वह नववर्ष पर आयोजित एक दावत में जाने के लिए घर से निकला था। हालांकि उसके मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर स्थित एक दुकान के सामने शव मिला। जिसकी पहचान हरिकेश्वर मद्धेशिया के रुप में हुई। हरिकेश के मौत की खबर मिलते ही पत्नी धर्मावती देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि घर में कोहराम मच गया। लोगों के अनुसार हरिकेश मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। वह नए साल पर घर के लिए मुर्गा खरीदकर लाया था। जबकि साथियों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात घर वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता होने लगी। हरिकेश के संदिग्ध मौत को कोई ठंड तो कोई कुछ और बता रहा है। इस बाबत इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। गौरतलब है कि नगर हरिकेश्वर मद्धेशिया की मौत से छह भाई-बहनों में सबसे छोटी रागिनी का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता का साया उठ जाने से उसके हाथ कौन पीला कराएगा। दरवाजे पर आने-जाने वाले लोग घटना को लेकर ईश्वर को कोस रहे थे।