फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवरिया में डांसर के साथ नाच रहे 60 साल के बुजुर्ग की मौत, पिकअप के ऊपर कर रहे थे स्टंट

Wed, 15 Jun 2022 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

देवरिया में डांस करते हुए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
आर्केस्ट्रा में डांस करते बुजुर्ग ने स्टंट किया और उसकी मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्केस्ट्रा में डांस करने के दौरान पिकअप से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की सुबह विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, देवरिया के चंदौली गांव में 11 जून को मान सिंह के बेटे की बरात भाटपाररानी के बंगरा बाजार गई थी। यहां कुछ बराती आर्केस्ट्रा पर डांस कर रहे थे। पिकअप में महिला डांसर भी नाच रही थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
महिला डांसर के साथ नाचते बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
इसी बीच यहां नाच रहे बुजुर्ग राम निवास (60) पिकअप की रॉड पकड़कर स्टंट करने लगे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए।

 

4 of 5
डांस के दौरान स्टंट करता बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला।
गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। लोग उन्हें लेकर भाटपाररानी सीएचसी पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने में परिवार में चीख-पुकार मच गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस के दौरान स्टंट करते समय बुजुर्ग का पैर फिसल गया और वह मर गया। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी तट पर किया गया। जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया चंदौली गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें