फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में हादसा, बरहज के शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में हादसा, बरहज के शख्स की मौत
विज्ञापन

बरहज। आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर स्थित बखालिस बाजार के निकट मंगलवार को ट्रेलर की चपेट में आने से बारा दीक्षित गांव निवासी बाइक सवार मुन्ना दीक्षित (58) की मौत हो गई। जबकि बड़ी पुत्री नेहा गंभीर रुप से घायल हो गई। मुन्ना के मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। जबकि दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बारा दीक्षित गांव निवासी मुन्ना दीक्षित एलआईसी सलेमपुर में अभिकर्ता थे। वह पुत्री नेहा के साथ किसी काम से आजमगढ़ गए थे। जहां से वापस गांव आ रहे थे। इसी बीच ट्रेलर की चपेट में आ गए। मुन्ना के मौत की जानकारी होने पर पत्नी इसरावती देवी बदहवास हो गई। जबकि दूसरी पुत्री निक्की का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना के दो संतान नेहा और निक्की हैं। उन्होंने नेहा की शादी रुद्रपुर के एक गांव में तय किया है। जिसका 12 को तिलक और 18 मई को शादी है। घटना से गांव में सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें