फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार की मौत, बाइक चालक घायल
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर पगरा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। बाइक चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम बेलही के खुशी टोला निवासी फिरंगी यादव (65) शाम को बंजरिया बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर पगरा कॉलेज मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में बाइक चालक कुर्मी पट्टी गांव निवासी सुजीत गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें