फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर कटाई चौराहे के समीप रविवार की शाम रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार की चपेट में आने से कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भरौली निवासी रामाशीष यादव (52) कृषि निदेशक कार्यालय में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक के रूप में कार्यरत थे। शाम को वह बाइक से रामलक्षन चौराहे पर गैस सिलेंडर लेने गए थे। बाइक के पीछे सिलेंडर बांधने के बाद वह किसी से मिलने के लिए गौरी बाजार आ रहे थे, अभी कटाई चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तथा आसपास के लोग उन्हें आनन-फानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी तारा देवी तथा मां बेहोश हो गई। बेटे संदीप यादव, प्रवीण यादव, बेटी रंजना सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ी बेटी रेखा की शादी तय है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें