हरियाणा के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के चिरैया ढाला के पास बृहस्पतिवार की रात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की।
हरियाणा के जिंद जिले के मेहरड़ा गांव निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र महावीर की रुद्रपुर के तिवईं टोला के छोटी चखनी गांव में ससुराल है। पांच दिन पहले वह अपनी ससुराल आए थे। घटना के दिन वह शाम को दिल्ली जाने के लिए वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने स्टेशन पर गए थे। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।