ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत
देवरिया। सदर कोतवाली के चकियवां ढाले के पास बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। पॉकेट में मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
सदर कोतवाली के घटैला गाजी गांव निवासी विद्यासागर मिश्र (58) खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, शाम को किसी काम से शहर के चकियवां ढाले के पास गए थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवा में कोहराम मच गया। पत्नी विमला का रो-रो कर बुरा हाल है। विद्या सागर मिश्र की छह बेटियां हैं। पांच की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की शादी तय है। शाम को शव घर लाया गया तो बेटी की चीत्कार से लोग गमगीन हो गए।