फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहजिया ट्रेन की चपेट से वृद्ध की मौत से कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहजिया ट्रेन की चपेट से वृद्ध की मौत से कोहराम
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के बेलडांड़ गांव निवासी रामनाथ कन्नौजिया (60) आउटर सिग्नल से 200 मीटर की दूरी पर देइडीहा गांव के सामने बरहजिया ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे राहगीरों की सूचना पर एसआई सुनील कुशवाहा और रमेश सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि रामनाथ मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को गांव आए थे और दोपहर तीन बजे के करीब घर से निकले थे। जबकि उनका मोबाइल बंद था। मौत की जानकारी होने पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि रामनाथ की पत्नी कुसमावती की पूर्व में मौत हो चुकी है। उनकी तीन संतानों जितेंद्र मुंबई में मजदूरी करता है। रोहित देवरिया आईटीआई का छात्र और एक पुत्री खुशी है। ट्रेन की चपेट में आने से रामनाथ की मौत से तरह-तरह की चर्चा है। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रामनाथ के ट्रेन के आगे कूदने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें