देवरिया जिले के सदर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास शुक्रवार की दोपहर में किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड और पाकेट से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के छपरा जनपद के थाना अनंतपुर के बनियापुुर गांव निवासी विक्की राय (25) कुछ दिन पहले बहन के घर सूरत गया था। अचानक वहा से घर से निकला और उसने बहन को बताया कि हम घर जा रहे हैं। इसी बीच दोपहर में उसका शव मालगोदाम के पास पटरी पर मिला।
शव मिलने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसके पाकेट से मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया। मोबाइल सेट में मिले परिजनों के नंबर पर पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था।