फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार के बलुआ टोला करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
लार के बलुआ टोला करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

लार। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मंगलवार को बलुआ टोला निवासी युवक झुलस गया। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन की।
लार थाना क्षेत्र के बलुआं गौरी ग्राम सभा के बलुआ टोला निवासी सतंजय राजभर (20) घर रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह सोकर उठा तो पड़ोस में बरात आई थी। दरवाजे पर रखा सरिया से आने जाने वाले लोगों के पैर में चोट लगे, इसके कारण वह सरिया को हटाने लगा। तभी बगल से गुजरे हाइटेंशन तार से सरिया टकरा गई। जिससे करेंट प्रवाहित हो गया। मौके पर ही वह बुरी तरह से झुलस गया। यह देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोग उसे सीएचसी लार लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। छोटे बेटे की मौत की खबर सुन मां लालमुनी देवी अचेत हो गईं। पिता मुन्नीलाल बदहवास हो गए। वह चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई धनंजय, अक्षय, गोविंद व बड़ी बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि युवक की मौत करंट से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी सी उम्र में संभाल ली थी परिवार की जिम्मेदारी
लार। सतंजय चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। वह गांव पर ही पहले आठवीं तक पढ़ाई की। परिवार की मुफलिसी देख वह पढ़ाई छोड़ मजदूरी कर परिवार के लोगों का भरण पोषण करने लगा। बड़े भाइयों को अच्छी तालीम दिला बाहर कमाने के लिए भेज दिया। अब मुफलिसी के दौर से परिवार के लोग उबर रहे थे। घर में खुशियां दस्तक देना शुरू कर दी थी। तभी सतंजय की मौत ने पुन: गम के भंवर में डाल दिया। पड़ोस के रहने वाले दिलीप चौहान ने बताया कि सतंजय काफी मेहनती और जुनूनी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें