भाजपा विधायक पर पार्टी कार्यकर्ता को धमकी देने का आरोप
बरहज। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीश उपाध्याय ने मंगलवार को एसपी, जिलाधिकारी सहित पार्टी के बड़े नेताओं से बरहज के विधायक के धमकी देने की ऑनलाइन शिकायत की है।
एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में रजनीश उपाध्याय का आरोप है कि सोमवार को भलुअनी में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर ब्लॉक प्रमुख कक्ष में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे। सांसद बांसगांव कमलेश पासवान का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक पहुंच गए और धमकी दी। उन्होंने एसपी से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की है। रजनीश ने पार्टी के बड़े नेताओं से शिकायत करने की भी बात कही है।
इस मामले में विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि भलुअनी ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित था। वहां रजनीश पहुंचे थे। चुनाव के दौरान पार्टी हित में दिखाई न देने और वर्तमान समय में भाजपा के कार्यक्रमों में उपस्थित होने के संबंध में बातचीत हुई थी। धमकी देने का आरोप निराधार है। मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। संवाद