फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवां गांव में सोमवार की रात में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोठिलवां गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा (30) रात में करीब 11 बजे टेबल फैन का प्लग पावर बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गए। पत्नी रिंकू देवी ने झटका देकर खींचा ली लेकिन करंट की चपेट में आने से हालत नाजुक हो गई थी। परिजन भाटपाररानी पीएचसी ले गए। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी रिंकू देवी, मां शिवकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। धर्मेंद्र का ढाई साल का एक पुत्र रिषभ व एक साल की पुत्री रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें