देवरिया जनपद के बघौचघाट संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कुचया गांव के नहर किनारे नीम के पेड़ से फंदे के सहारे लटक रहा था। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान शषिकेश शर्मा पुत्र जयश्री निवासी घुड़ी कुंड खुर्द के रूप में हुई।
गुरुवार सुबह कुछ लोग तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचया गांव के नहर के किनारे शौच करने गए थे।लोगों ने देखा कि एक युवक गमछे के सहारे पेड़ से लटक रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तबतक आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
कुछ लोगों ने उसकी पहचान शषिकेश शर्मा पुत्र जयश्री के रूप में की। कुछ ही देर में उसकी मां कुसमावती भी मौके पर पहुंच गई और दहाड़ मारकर रोने लगी। शषिकेश तीन भाई में छोटा था। बड़ा भाई भी मानसिक रोगी है। दूसरे नंबर का भाई और पिता भी बाहर काम करते हैं। शषिकेश अविवाहित है।
उसने पुलिस को बताया कि उसका इलाज बनारस से चलता है, वह मानसिक रुप से बीमार था। वहीं कुछ लोग हत्या कर शव को लटकाने की भी चर्चा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जिस तरह से शव लटक रहा था, प्रथमदृष्टया वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी टीजे सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुछ बता सकता हूं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।