फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के खेत में मिला युवक का शव
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव के पास शनिवार की शाम को खेत में गेहूं की कटाई के दौरान एक युवक का शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
थानाक्षेत्र के विक्रमपुर विशुनपुर गांव के रहने वाले जयप्रकाश सिंह का क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास खेत है। शाम को वह कंबाइंड मशीन से गेहूं की कटाई करा रहे थे। उसी बीच मशीन चालक ने खेत में एक युवक का शव देखा। उसने मशीन को रोक लिया। उसके शोर मचाने पर खेत मालिक और अन्य लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही महुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसका शव मिला, उसकी उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी। उसके शरीर पर टीशर्ट और हाफ पैंट थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। थानेदार विपिन मलिक ने कहा कि युवक का शव मिला है। आसपास के थानों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें