फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में कमरे में बेड पर मिला विवाहिता का शव

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। मुंडेरा चंद गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव कमरे से संदिग्ध हालात में बेड पर पड़ा मिला। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। मायके वालों ने परिजनों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पति, सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव के हेड़ा टोला के रहने वाले छोटेलाल सिंह ने पुत्री प्रियंका की शादी 9 जून, 2019 को महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेरा चंद के लमरहिया टोला के जयश्री सिंह के साथ हुई थी।
मंगलवार को प्रियंका (28) का शव उनके कमरे में बेड़ पर पड़ा मिला । यह देख घर के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस बात की जानकारी मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति सहित परिजनों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता छोटेलाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति जयश्री, ससुर रामगोपाल, सास संगीता देवी पर देहज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। प्रियंका के दो बेटे अंशुमान (6) और हर्षित (4) हैं। हहुआडीह के एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि प्रियंका के शव उसके कमरे में बेड़ पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

पिता छोटेलाल सिंह की तहरीर पर पति, ससुर और सास पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें