फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जा रही दुल्हन की हादसे में मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। गौर कोठी गांव की एक युवती की मंगलवार दोपहर में बरियापुर चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस युवती की मंगलवार को ही शादी थी। वह बाइक से दुल्हन का मेकअप कराने देवरिया जा रही थी। बरियारपुर चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां थम गईं। जहां कुछ देर पहले शहनाई और मंगलगीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मिनिस्टर प्रसाद की 20 वर्षीय पुत्री रचना की मंगलवार को शादी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने भाई और मौसेरी बहन के साथ बाइक से मेकअप कराने देवरिया के किसी ब्यूटी पार्लर में जा रही थी। बरियारपुर चौराहे पर सामने से आए ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई।
विज्ञापन

बाइक चालक युवक और मौसेरी बहन तो सड़क पर बाईं तरफ गिरीं, लेकिन रचना दाहिनी तरफ गिरी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक व दूसरी लड़की को हल्की चोट आईं। हादसा होते देख मौके पर भीड़ जुट गई। घरवालों को सूचना दी गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी पहुंचे। बरियापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे युवती के दो छोटे भाई सचिन व गौरव और मां रम्भा देवी की चीख-पुकार से सबकी आंखें नम हो गईं। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें