गोशाला के पास मिला सफाई कर्मी का शव
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज के वार्ड नंबर तीन में स्थित गोशाला के पास सफाई कर्मी का शव मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के सतरांव गांव के लक्खी (50) मझौलीराज नगर पंचायत में पहले सफाई कर्मी थे। तकरीबन दो साल से वह वार्ड नंबर तीन में स्थित गोशाला के पास रहते थे। मंगलवार की सुबह उसका शव लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची मझौलीराज चौकी की पुलिस ने जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि लक्खी बुजुर्ग थे। तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।