फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोबापुरी गांव के निकट राप्ती नदी में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विनोबापुरी गांव के निकट राप्ती नदी में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

कपरवार। स्थानीय विनोबापुरी गांव स्थित शिक्षण संस्थान के निकट मंगलवार को राप्ती नदी में बिहार के पटना जनपद के अमरहउंवा गांव निवासी मजदूर मुकेश का शव उतराया मिला। आसपास के लोग जमा हो गए। हालांकि सूचना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

महेन-कपरवार मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसमें काम कर रहा मजदूर मुकेश सोमवार की शाम किसी काम से नदी के किनारे गया था। पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। नदी तट से उसके कपड़े बरामद हुए थे। मंगलवार को दिन में शव उतराया मिला। मुकेश की मौत की जानकारी होने पर परिवार के लोग पटना से चल दिए हैं। नदी में डूबने से साथी की मौत से अन्य मजदूर दुखी थे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि नदी में शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें