फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी के पास गंडक में मिले युवक-युवती के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी के पास गंडक में मिले युवक-युवती के शव
विज्ञापन

मेहरौनाघाट (देवरिया)। बिहार प्रांत स्थित सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में ग्यासपुर गांव के समीप नदी के किनारे मंगलवार को युवक-युवती के शव मिले। दोनों आसपास के गांवों के रहने वाले थे।
ग्रामीण किसी काम से नदी के किनारे गए थे। तभी अचानक नदी में दो शव एक साथ पानी की सतह पर नजर आए। उसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। आस-पास के गांव के लोग शवों को देखने के लिए उमड़ पडे। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की पहचान जयश्री साहनी (22) निवासी बिहारी बुजुर्ग थाना गुठनी और युवती की पहचान प्रीती पाल (18) निवासी चुरिया थाना लार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों लार के एक कालेज में साथ पढ़ाई करते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बिहार पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें