फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज उपनिदेशक ने की विकास कार्यों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज उपनिदेशक ने की विकास कार्यों की जांच
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में पंचायतीराज के उपनिदेशक समरजीत यादव ने विकास कार्यों की जांच की। इससे विभागीय कर्मियों में खलबली रही। उनके जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पंचायतीराज उपनिदेशक अचानक पैना गांव पहुंचे। जानकारी होने पर ब्लॉक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंच शहीदों को नमन किया। तत्पश्चात परिसर में साफ-सफाई, कराए गए विकास कार्यों के अलावा पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, शहीद स्मारक, खड़ंजा, नाली आदि की जांच की। करीब तीन घंटे तक चली जांच में अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे थे। बीडीओ चंद्रभूषण यादव ने बताया कि उच्चाधिकारी द्वारा जांच किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान रविप्रताप सिंह, शोल्डेन सिंह, अजीत विक्रम सिंह, संजय कुमार, ओमकार सोनकर, लवकुश, अभिषेक, नरेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें