फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, एक घायल

Sun, 09 Aug 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित डीसीएम ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में चार पहिया वाहन सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में कराया गया। पचलड़ी गांव निवासी दिव्यांश सिंह 32 वर्ष शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नगर के पूर्वी बाईपास के भभौली के नजदीक एक ढाबे पर भोजन करने गए थे ।
वह भोजन करके वापस लौट रहे थे कि चौराहे पर देवरिया की तरफ से जा रही एक डीसीएम ने उनके वाहन में सीधे टक्कर मार दी। गाड़ी चला रहे दिव्यांश के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दिव्यांश के चाचा निशु सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें